डिजाइन इमेज 
वीडियो

पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल

MA Sociology Exam: राजस्थान यूनिवर्सिटी में एमए सोशियोलॉजी की परीक्षा में प्रश्न पत्र की जगह आंसर की बांट दी गई। इससे यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। छात्रों ने इसे यूनिवर्सिटी की बड़ी चूक बताया।

अमन मौर्या

Rajasthan University Exam Blunder: जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी की परीक्षा व्यवस्था से एक बेहद हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है। यूनिवर्सिटी में एमए सोशियोलॉजी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान करीब 300 छात्रों को प्रश्न पत्र की जगह सीधे 'ऑफिशियल आंसर की' (उत्तर पुस्तिका) बांट दी गई। जैसे ही छात्रों ने पेपर खोला, वे प्रश्न के साथ लिखे उत्तरों को देखकर दंग रह गए। इस भारी चूक का पता चलते ही परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया और नाराज छात्रों ने परीक्षा देने से इनकार करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

छात्र नेता लक्षराज लोहारिया ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। जांच में सामने आया कि प्रिंटिंग के दौरान गलती से आंसर की वाले लिफाफे को प्रश्न पत्र समझकर छाप दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है और अब यह परीक्षा 27 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी।

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?