रेलवे कर्मचारियों के बोनस का ऐलान डिजाइन फोटो
वीडियो

Railway Bonus Update: क्या रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा ₹46,184 का बंपर बोनस? जानिए वायरल लेटर की सच्चाई

Railway Employees PLB Bonus: रेलवे कर्मचारियों के बोनस पर बड़ा अपडेट! क्या ₹46,184 का बंपर बोनस मिलेगा? जानिए वायरल पत्र की सच्चाई और सरकार की आधिकारिक घोषणा की पूरी डिटेल्स।

मनोज आर्या

Railway Employees PLB Bonus: केंद्रीय कर्मचारियों और विशेषकर रेलवे कर्मियों के लिए बोनस को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेलवे कर्मचारियों के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान नियमों के तहत पात्र नॉन-गजटेड रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के आधार पर अधिकतम ₹17,951 का बोनस दिया जाता है। हालांकि, कर्मचारी संगठन (आईआरटीएसए) लंबे समय से इसकी गणना की सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, जिससे यह राशि बढ़कर ₹46,184 तक हो सकती है।

दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें ₹41,409 बोनस मिलने का दावा किया गया था, जिसे रेलवे बोर्ड ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक किसी भी वायरल दावे पर भरोसा नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि कैबिनेट ने आज बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के बोनस को मंजूरी दे दी है। सरकार ने पहले की तरह है 78 दिनों के बोनस का ऐलान किया है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला