वीडियो

'PoK से जो Refugee आए हैं.., जम्मू कश्मीर में इस तरह फिसली राहुल गांधी की जुबान

राहुल गांधी ने जम्मू जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवारों की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार केवल विरोधियों को डराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो और आयकर विभाग का इस्तेमाल कर रही है। इसी दौरान उनकी जुबान भी फिसल गई और उन्होंने कश्मीरी पंडितों और पीओके शरणार्थियों को एक साथ जोड़ दिया।

विजय कुमार तिवारी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भाषण देते हुए जुबान फिसल गई और उन्होंने कश्मीरी पंडितों और पीओके शरणार्थियों को एक साथ जोड़ दिया। जम्मू में अपने संबोधन के दौरान कहा कि कश्मीरी पंडितों से जो मनमोहन सिंह जी ने वादा किया था, वो वादा हम पूरा करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उनसे यह गलती हो गयी जिसे तत्काल उन्होंने खुद सुधार लिया। राहुल गांधी ने जम्मू जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन