वीडियो

'वोट चोरी कर केंद्र में जंगलराज लाए हैं PM मोदी', चुनावी सभा में NDA पर बरसे राहुल गांधी- VIDEO

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वोट चोरी करके केंद्र में जंगलराज लाए हैं। उन्होंंने बीजेपी और एनडीए पर जमकर हमला बोला।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘वोट चोरी’ करके केंद्र में ‘जंगलराज’ लाए हैं। राहुल गांधी ने औरंगाबाद और गयाजी जिलों में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर ‘वोट चोरी’ कर रहे हैं और ये लोग ‘वोट चोरी’ के बिना चुनाव नहीं जीत सकते। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं से मुश्तैद रहने का आह्वान किया और कहा कि यदि ‘वोट चोरी’ रोक दी गई कि इस विधानसभा चुनाव में महागठबंधन सूपड़ा साफ (स्वीप) कर देगा।उन्होंने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने ‘‘पकड़ रखा है’’ और अब इस प्रदेश में ‘‘नीतीश कुमार की सरकार’’ कभी नहीं बनने वाली है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जिस तरह ‘रिमोट’ के जरिये टेलीविजन चैनल बदले जाते हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ‘‘नीतीश कुमार का चैनल’’ बदलते हैं और बिहार के मुख्यमंत्री वही करते हैं जो बीजेपी के ये दोनों शीर्ष नेता चाहते हैं।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका