बिहार: गयाजी में RJD और कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, 'कुछ जमानत पर बाहर हैं तो कुछ कोर्ट के चक्कर...'  
वीडियो

बिहार: गयाजी में RJD और कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, 'कुछ जमानत पर बाहर हैं तो कुछ कोर्ट के चक्कर...'

PM modi : गयाजी में पीएम नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, राजद और कांग्रेस के नेता - कुछ जमानत पर बाहर हैं, कुछ 'रेल के खेल' में कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं।

पूजा सिंह

Prime Minister Narendra Modi शुक्रवार को बिहार के गयाजी पहुंचे और यहां 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों की सराहना की और विपक्ष पर तमाम तीखे हमले बोले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "राजद और कांग्रेस के नेता - कुछ जमानत पर बाहर हैं, कुछ 'रेल के खेल' में कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं, और जो जमानत पर खुलेआम घूम रहे हैं, वे आज इस कानून का विरोध कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि "ये राजद नेता, ये कांग्रेस नेता और वामपंथी इस कानून का विरोध कर रहे हैं। वे बहुत गुस्से में हैं, और हर कोई जानता है कि वे किससे डरते हैं। जिसने भी गलत काम किया है, वह इसे दूसरों से छिपाने की कोशिश करता है, लेकिन अंदर ही अंदर जानता है कि उसने क्या किया है। यही बात उन पर भी लागू होती है।"

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO