प्रयागराज मिनी सफारी डिजाइन इमेज
वीडियो

प्रयागराज में बनेगा भव्य मिनी सफारी, हिरण, भालू और तेंदुए समेत कई वन्यजीवों का होगा बसेरा, देखें VIDEO

Prayagraj Development Authority PDA:प्रयागराज में जल्द बनेगा मिनी सफारी, 30 हेक्टेयर क्षेत्र में तेंदुए, हिरण और भालू जैसे वन्यजीवों का होगा बसेरा। स्थानीय लोगों में खुशी की लहर।

करुणा नंद शाहवाल

UP Prayagraj Mini Safari: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पर्यटन और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। संगम नगरी में जल्द ही एक अत्याधुनिक मिनी सफारी का निर्माण किया जाने वाला है, जिससे शहर की सूरत और पर्यटन दोनों को नया बढ़ावा मिलेगा। 90 के दशक में जिस जगह पर लोकप्रिय नेहरू पार्क हुआ करता था और बच्चे बोटिंग व टॉय ट्रेन का आनंद लेते थे, अब उसी भूभाग पर इस नई परियोजना को आकार दिया जा रहा है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) और सेना के बीच हुए समझौते के बाद लगभग 30 हेक्टेयर क्षेत्र में इस मिनी सफारी को विकसित किया जाएगा। यहां आने वाले सैलानी और स्कूली बच्चे तेंदुआ, हिरण, भालू और विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। इस पहल से न सिर्फ बच्चों के शैक्षणिक प्रवास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। स्थानीय नागरिकों ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए इसे शहर के लिए एक बेहतरीन सौगात बताया है।

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! असदुद्दीन ओवैसी ने विशेष संसद सत्र बुलाने को कहा