प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने 'वंदन सम्मेलन' में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?

PM Modi ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में इस अधिनियम को 21वीं सदी का ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत कर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करेगी।

अक्षय साहू

PM Modi on Nari Shakti Vandan Bill: दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का आयोजन संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर चर्चा से पहले किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश की संसद एक नए इतिहास के निर्माण के करीब है, जो अतीत के संकल्पों को साकार करते हुए भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करेगा। पीएम मोदी ने इस पहल को 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक बताया और कहा कि यह पूरी तरह नारी शक्ति को समर्पित है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं की भागीदारी लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगी और सामाजिक न्याय को व्यवहारिक रूप देगी। इस दौरान उन्होंने बैसाखी और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बताया कि 16 अप्रैल से संसद के बजट सत्र की विशेष बैठक होगी, ताकि इस अधिनियम को जल्द लागू किया जा सके और देशभर की महिलाओं का आशीर्वाद प्राप्त हो। 

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार