PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO 
वीडियो

PM मोदी के मना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO

Gold Crisis Explained: वैश्विक तनाव के बीच भारत में ज्वेलरी शोरूम भरे हुए हैं, पीएम मोदी की अपील को दरकिनार कर अब लोगों ने जमकर सोने की खरीदारी में जुट गए।

तन्मय बरनवाल

Gold Reserve: देशभर के सर्राफा बाजारों में इन दिनों भारी भीड़ दिखाई दे रही है। ज्वेलरी शोरूम भरे हुए हैं, पीएम मोदी की अपील को दरकिनार कर लोगों ने ये कहावत को सही साबित कर दिया कि 'महंगा रोए एक बार सस्ता रोए बार-बार' यानि अच्छी और कीमती सामान खरीदते वक्त जेब भले ही एक बार रोए, लेकिन वो जीवनभर का सुकून दे जाती है। इन दिनों भारत के सर्राफा बाज़ारों में यह कहावत सिर्फ कही नहीं जा रही, बल्कि सच साबित हो रही है! एक रिपोर्ट के मुताबिक ये दीवानगी इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि कुछ ही समय पहले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक भावुक अपील की थी। पीएम ने देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने और रुपये की कमजोरी को थामने के लिए देशवासियों से 'एक साल तक सोना न खरीदने' का आग्रह किया था। आखिर भारत अपनी जरूरत का 90% सोना विदेशों से ही आयात करता है, जिससे अकेले पिछले वित्त वर्ष में देश के खजाने पर 72 अरब डॉलर का भारी बोझ पड़ा।

भारतीयों ने की रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी 

लेकिन कहते हैं ना, भारतीयों का सोने से नाता सिर्फ निवेश का नहीं, बल्कि जज्बात से है। पीएम की अपील और आसमान छूती कीमतों को दरकिनार कर, इस वेडिंग सीजन में भारतीयों ने रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी की खैर 'सोना तो सोना है'। अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि रिकॉर्ड महंगा होने के बावजूद लोग सोना खरीदना बंद नहीं कर रहे? क्या दुनिया में बढ़ते संकट की वजह से सोना “सेफ हेवन” बन गया है? और आखिर PM मोदी की अपील भी बेअसर क्यों दिखाई दे रही है? जाननें के लिए देखें पूरा वीडियो।

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान