जज नहीं वकील है राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने वाला शख्स 
वीडियो

VIDEO: जज नहीं वकील है राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने वाला शख्स, खुद बताया सच

‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान भारतीय सैनिकों के खिलाफ कथित टिप्पणी मामले में सुनवाई के लिए राहुल गांधी लखनऊ कोर्ट पहुंचे थे। विशेष अदालत ने उन्हें तलब किया था। इस दौरान उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई थी।

प्रतीक पाण्डेय

कोर्ट में राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसमें दावा किया गया है कि जज खुद राहुल गांधी के फैन हो गए और सेल्फी ले रहे हैं। लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही निकली। दरअसल, राहुल जब कोर्ट रूम में पेश हुए तो मौके पर वकीलों की भीड़ जमा हो गई। कई वकील राहुल की फोटो खींचने लग गए। इसी में से एक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बताया गया कि साथ में सेल्फी लेने वाला शख्स जज है। लेकिन ये दावा झूठा निकला। वो व्यक्ति जज ना होकर एक वकील है। व्यक्ति ने बताया कि उनका नाम सैयद महमूद हसन है और वो बाराबंकी के रहने वाले हैं।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज