वीडियो

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सपा विधायक को टोका- ऐसे लोगों के साथ 'इलू-इलू' मत करिए

उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब योगी सरकार के मंत्री ने समाजवादी पार्टी के विधायक ओमप्रकाश सिंह पर तंज कसते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आप लोग किस पार्टी के लोगों के साथ इलू-इलू करते हैं

विजय कुमार तिवारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा के आखिरी दिन जब सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर की बारे में चर्चा की तो उसे दौरान सदन में एक अलग तरह का ही नजारा दिखाई देने लगा। समाजवादी पार्टी के विधायक ओम प्रकाश सिंह बार-बार इस केंद्र की तारीफ कर रहे थे और इसको फिर से शुरू करने के लिए सरकार से मांग कर रहे थे, ताकि 80% निर्माण के बाद बाकी बचे 20% निर्माण को पूरा करवा कर इस इंटरनेशनल लेवल की इमारत को जनता को समर्पित किया जा सके। इस दौरान जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जो दरवाजा खटखटाकर खुल सकता है, उसे तोड़ने की कोशिश ना करें। आप सभी लोगों को सत्ता पक्ष और नेता सदन से बात करनी चाहिए और इसका रास्ता जरूर निकल आएगा। इसी दौरान मंत्री ने कहा कि जो लोग जयप्रकाश नारायण जी को जेल में डाले थे उनके साथ आज आप लोग इलू-इलू कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी