ओवैसी की एंट्री पर लखनऊ पब्लिक का अखिलेश पर वार 
वीडियो

'सपा-कांग्रेस समाप्ति की ओर', ओवैसी की एंट्री पर लखनऊ पब्लिक का अखिलेश पर वार, बताया 'वोट बैंक'

बिहार चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी द्वारा पल्लवी पटेल और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ गठबंधन के संकेतों पर लखनऊ की जनता ने तीखी प्रतिक्रिया द

सौरभ शर्मा

बिहार चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी द्वारा पल्लवी पटेल और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ गठबंधन के संकेतों पर लखनऊ की जनता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 'नव भारत लाइव' से बातचीत में एक पक्ष ने कहा कि "गठबंधन या ठगबंधन" से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, जनता राष्ट्रवाद और योगी आदित्यनाथ के विकास मॉडल के साथ है। वहीं, दूसरे पक्ष ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। लोगों का कहना है कि सपा और कांग्रेस अब "विदाई की समाप्ति" की ओर हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि ओवैसी एक पढ़े-लिखे और संविधान को मानने वाले नेता हैं। जनता ने आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस केवल मुस्लिमों (20%) से दरी बिछवाना चाहती हैं, जबकि सत्ता 7% यादवों के पास रहती है। अब मुस्लिम समाज जागरूक हो गया है और अपनी हिस्सेदारी मांग रहा है।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग