(वीडियाे थंबनेल) 
वीडियो

वीडियो: दुनिया के सामने बेनकाब होगा पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत करेगा ये काम

भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया। अब भारत ने पड़ोसी मुल्क का झूठ और वहां पल रहे आतंकवाद को सामने लाने के लिए सांसदों के डेलिगेशन को दुनिया भर में भेजेगा।

आकाश मसने

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह किया और पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की आतंकी चेहरे को सामने लाया। अब भारत ने पड़ोसी मुल्क का झूठ और वहां पल रहे आतंकवाद को पूरी दुनिया के सामने लाने की ठान ली है। इसकी जिम्मेदारी 7 सांसदों को सौंपी गई है। केंद्र की मोदी सरकार ने 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है, जो दुनिया की विभिन्न देशों में जाकर पाकिस्तान की असलियत, ऑपरेशन सिंदूर और भारत के रूख को स्पष्ट करेंगे। इन सात प्रतिनिधिमंडलों की जिम्मेदारी कांग्रेस सांसद शशि थरूर, भाजपा के रविशंकर प्रसाद, बैजयंत पांडा, जेडीयू के संजय कुमार झा, डीएमके की कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी की सुप्रिया सुले व शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे सौंपी गई है।

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! असदुद्दीन ओवैसी ने विशेष संसद सत्र बुलाने को कहा

सबरीमाला मंदिर घोटाला: प्रसाद के 11 हजार लीटर घी में हेराफेरी का बड़ा खुलासा, ठेकेदार गिरफ्तार

WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप, टेलीग्राम इस्तेमाल करने का तरीका? जानें क्या होगा असर

INDIA गठबंधन की रैली से होगा 10 हजार करोड़ का नुकसान, दिल्ली के 20 बाजारों पर पड़ेगा सीधा असर

मनी लॉन्ड्रिंग के जाल में फंसा अलगाववादी यासीन मलिक, पाकिस्तानी पैसे से देश तोड़ने की साजिश रचता था