राजनीति में कदम करेंगे निशांत कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान

Bihar Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द राजनीति में कदम रख सकते हैं। पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका की मांग बढ़ रही है और समर्थक उन्हें भविष्य का संभावित उत्तराधिकारी मान रहे हैं।

अक्षय साहू

Nishant Kumar Entry in Politics: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रख सकते हैं। उनके औपचारिक प्रवेश की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाओं के बीच पार्टी के भीतर निशांत को आगे लाने की मांग लगातार बढ़ रही है। इस खबर से जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, निशांत इसी महीने राजनीतिक मंच पर आ सकते हैं। हाल ही में वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आए हैं। 1 मार्च को नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर उन्होंने उनके साथ केक काटा और मंदिर में पूजा-अर्चना की। विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश के बाद से ही उनकी भूमिका पर चर्चा बढ़ी है। जेडीयू के सूत्रों का कहना है कि मार्च में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में उनकी सक्रिय भूमिका के संकेत मिल सकते हैं। पटना और अन्य जिलों में पोस्टर, बैनर और सोशल मीडिया अभियानों के जरिए उन्हें पार्टी का भविष्य और संभावित उत्तराधिकारी बताया जा रहा है, और समर्थक उन्हें सक्रिय राजनीति में देखने की इच्छा जता रहे हैं।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल