डिजाइन फोटो 
वीडियो

राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- 'भारतीय राजनीति का काला दिन'-VIDEO

CJP Congress Protest: पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी नेता नितिन नवीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।

वंदना शर्मा

Nitin Navin Statement: बीजेपी सरकार के नेता नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर किए गए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है। उन्हेंने ने राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन को 'लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ' और 'अराजकता' करार दिया है।

उनका कहना यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री केवल एक पार्टी के नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, इसलिए उनके आवास के बाहर ऐसा व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।

इतना ही नही बल्कि नितिन नवीन ने यह भी कहा कि विपक्ष संसद के पटल पर चर्चा करने के बजाय मर्यादाएं तोड़ रहा है। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति के इतिहास का एक 'काला दिन' बताया है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि जिन शर्तों पर सरकार चर्चा के लिए तैयार थी, राहुल गांधी उन शर्तों से भी बाद में मुकर गए, जो उनकी 'अपरिपक्वता' को दर्शाता है।

नितिन नवीन ने विपक्ष से अपील की है कि वे संसद की मर्यादा बनाए रखें और संवाद के माध्यम से अपनी बात रखें। इस वीडियो को पूरा देखें...

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन