वीडियो

इंदौर MY हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही: नेशनल खिलाड़ी को चढ़ाई एक्सपायरी सलाइन! देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एमवाई हॉस्पिटल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां भर्ती नेशनल कबड्डी खिलाड़ी रोशनी सिंह को कथित तौर पर एक्सपायरी डेट की सलाइन चढ़ाने की कोशिश की गई। देखें वीडियो-

प्रतीक पाण्डेय

रोशनी सिंह 11-12 नवंबर से पेट में एसिडिक फ्लूइड (एब्डोमिनल ट्यूबरक्लोसिस) के इलाज के लिए वार्ड 21 में भर्ती हैं। उनके पति सागर ने ही इसका वीडियो बनाया और वायरल किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि कुछ बोतलें अगस्त में ही एक्सपायर हो चुकी थीं। पति के विरोध पर नर्सों ने कथित तौर पर कहा था कि वे एक्सपायरी के दो महीने बाद तक इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इस बात को स्वीकार किया कि वह बोतल आईवी स्टैंड पर लगाई गई थी, लेकिन दावा किया कि सिस्टर के संज्ञान में आते ही इसे तुरंत हटा दिया गया था। अस्पताल अधीक्षक ने माना कि एक्सपायरी दवा का उपयोग करना प्रतिबंधित है और यह अक्षम अपराध है। इस लापरवाही की जांच के लिए पूरी समिति बना दी गई है, और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज को इस दवा से कोई हानि नहीं हुई है और वह स्वस्थ है।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, CM सुवेंदु पहुंचे अस्पताल

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट