वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला

Nagpur NGO Case: नागपुर में NGO में युवतियों के यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोपों से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने संचालक रियाज काजी गिरफ्तार किया। देखिए इस बड़े खुलासे की पूरी सच्चाई।

आकाश मसने

Nagpur NGO Conversion Case Video Story: नासिक और अमरावती के बाद अब नागपुर में NGO की आड़ में चल रहे एक सनसनीखेज खेल का खुलासा हुआ है। 'यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी' नाम की संस्था पर आरोप है कि यहां समाज सेवा के नाम पर युवतियों का यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी। मामले की गंभीरता तब बढ़ी जब संस्था की ही HR हेड ने संचालक रियाज (फाजिल) काजी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, उसे जबरन इस्लामिक रीति-रिवाज अपनाने, विशेष पहनावा पहनने और मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। मानकापुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला केवल स्थानीय पुलिस तक सीमित नहीं है। महाराष्ट्र ATS भी इस जांच में शामिल हो गई है, जो अब NGO की फंडिंग, विदेशी संपर्कों और इसके पीछे छिपे किसी बड़े नेटवर्क की तलाश कर रही है। नासिक के चर्चित TCS केस के बाद नागपुर की इस घटना ने प्रशासन और समाज को झकझोर कर रख दिया है। क्या इन संस्थाओं के पीछे कोई गहरी साजिश है? क्या सेवा के नाम पर विश्वासघात का यह नेटवर्क और भी शहरों में फैला है? पुलिस और ATS की संयुक्त जांच अब इन कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं