डिजाइन इमेज 
वीडियो

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल

Nagpur Ganja Case: नागपुर के सरकारी गजानन पार्क में गांजे के बड़े-बड़े पौधे मिले हैं। बीजेपी नेता मुन्ना यादव ने वीडियो शेयर कर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

अमन मौर्या

Weed Plants In Government Park: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर के अजनी इलाके में स्थित नगर निगम के सरकारी गजानन पार्क में गांजे की खेती का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क में आए स्थानीय लोगों ने जब इन संदिग्ध पौधों को देखा तो उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद BJP नेता मुन्ना यादव ने पार्क का निरीक्षण किया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया साझा किया। इसके बाद नगर निगम (NMC) और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से पार्क में 16 से 19 वर्ष की उम्र के युवा खुलेआम गांजा पीते नजर आते हैं। बीजेपी नेता ने इसे प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला सामने आने के बाद नगर निगम और पुलिस टीम जांच कर रही है कि आखिर सरकारी पार्क में यह पौधे किसने और कब लगाए।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत