वीडियो थंबनेल (डिजाइन नवभारत) 
वीडियो

मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा 'गेट आउट', देखें VIDEO

Girish Mahajan Viral Video: वर्ली में बीजेपी रैली के दौरान लगे जाम से परेशान महिला ने मंत्री गिरीश महाजन को जमकर सुनाई खरी-खोटी। वीडियो में महिला मंत्री को 'गेट आउट' कहती नजर आ रही है।

आकाश मसने

Mumbai Woman Lashes Out On Girish Mahajan: मुंबई के वर्ली में बीजेपी की एक रैली के दौरान उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब ट्रैफिक जाम से परेशान एक महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में आयोजित इस रैली के कारण सड़क पर घंटों लंबा जाम लगा था। जब महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन मीडिया से बात कर रहे थे, तभी यह महिला उनके पास पहुंची और सीधे 'गेट आउट' कह दिया। महिला ने बेहद सख्त लहजे में मंत्री से कहा कि 'यहां से बाहर निकलो, तुम्हारी वजह से लोग परेशान हैं।' जब मंत्री और पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, तो महिला और भड़क गई। उन्होंने तीखा सवाल किया कि ऐसी रैलियां किसी खुले मैदान के बजाय सड़क रोककर क्यों की जाती हैं? सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के बेबाक अंदाज और आम जनता की तकलीफ को प्रमुखता से देखा जा सकता है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज