मुंबई के गोरेगांव स्थित अनमोल टावर की लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारे फटे (वीडियो थंबनेल) 
वीडियो

मुंबई में लिफ्ट बनी आग का गोला! हाइड्रोजन गुब्बारों से हुआ जोरदार धमाका, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

Hydrogen Balloon Blast Video: मुंबई के गोरेगांव स्थित अनमोल टावर की लिफ्ट में हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारे फटने से भीषण धमाका हुआ। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

आकाश मसने

Mumbai Goregaon Lift Balloon Blast Video: सपनों की नगरी मुंबई से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सुरक्षा इंतजामों और साधारण दिखने वाले गुब्बारों के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 2 फरवरी की रात को गोरेगांव इलाके की 'अनमोल टावर' नामक इमारत की लिफ्ट चंद सेकंड के लिए आग का गोला बन गई। यह हादसा उस समय हुआ जब इमारत में एक जन्मदिन की पार्टी के लिए सजावट का काम चल रहा था और एक डेकोरेटर हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों का गुच्छा लेकर लिफ्ट में सवार हुआ था। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में पहले एक महिला प्रवेश करती है, जिसके बाद एक शख्स हाइड्रोजन गुब्बारों के साथ अंदर आता है। जैसे ही एक और व्यक्ति अंदर दाखिल होता है, लिफ्ट के चलने से पहले ही एक तेज धमाका होता है और पूरी लिफ्ट धुएं और आग की लपटों से घिर जाती है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि लिफ्ट के अंदर मौजूद तीनों लोग झुलस गए। गनीमत यह रही कि विस्फोट के तुरंत बाद लिफ्ट का दरवाजा खुल गया, जिससे तीनों लोग बाहर भागने में सफल रहे, वरना यह एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था।

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार