कांवड़ और मुहर्रम पर पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल डिजाइन इमेज
वीडियो

मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO

Police Uniform Controversy: वर्दी पहनकर मुहर्रम में तलवारबाजी पर कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में कांवड़ उठाने पर क्यों नहीं? सोशल मीडिया पर दोहरे मापदंड को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है।

अमन मौर्या

Muharram VS Kanwar Yatra Viral Video: खाकी वर्दी में धार्मिक आयोजनों से जुड़ी दो अलग-अलग तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई है। एक तस्वीर में मुहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस अधिकारी वर्दी में हाथ में तलवार लहराता नजर आ रहा है, विवाद बढ़ने पर विभागीय कार्रवाई भी हुई। वहीं, दूसरी तस्वीर में सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान एक पुलिस अधिकारी वर्दी पहनकर कांवड़ लेकर दौड़ते दिख रहा है।

वायरल वीडियो की तुलना करते हुए इंटरनेट यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं। एक पक्ष का मानना है कि वर्दी की निष्पक्षता और मर्यादा बनाए रखने के लिए पुलिस पर सभी धर्मों के सार्वजनिक आयोजनों में एक ही नियम लागू होना चाहिए। वहीं, दूसरे पक्ष का तर्क है कि दोनों मामलों का संदर्भ अलग है; कांवड़ लेकर दौड़ना आस्था और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन था, जबकि मुहर्रम में शस्त्र का प्रदर्शन अलग स्वरूप का था।

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा