डिजाइन फोटो 
वीडियो

टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO

Animal Bones Found in Wheat Bag: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में राशन की बोरी से जानवर के सिर और पैरों की हड्डियां मिलने से हड़कंप मच गया। दुकान सील, जांच शुरू और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी।

वंदना शर्मा

 MP Tikamgarh Ration News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। नन्ही टेकरी गांव की राशन दुकान पर वितरित किए जा रहे गेहूं की बोरी से जानवर के सिर और पैरों की हड्डियां मिलीं।

जब लाभार्थियों ने बोरी खोली, तो वे स्तब्ध रह गए और उन्होंने दूषित राशन लेने से साफ इनकार कर दिया। आपको बता दें कि स्थानीय ग्रामीणों के आक्रोश के बाद, खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकान को सील कर दिया है।

इतना ही नही बल्कि संदिग्ध राशन के नमूनों को जांच के लिए रखा गया है और हितग्राहियों को नया सुरक्षित राशन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि यह एक गंभीर लापरवाही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरा विवाद जाननें के लिए इस वीडियो को जरूर देखें...

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच