MP National Kisan Mazdoor Mahasangh : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले किसानों ने अनोखा और अजीबोगरीब विरोध प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन कलेक्टर के मुलाकात न करने और ज्ञापन न लेने से वे भड़क गए। किसानों का आरोप था कि अधिकारी जनता की समस्याएं सुनने से बच रहे हैं और मनमानी कर रहे हैं।
इस नाराजगी के चलते किसानों ने विरोध जताते हुए कार्यालय के बाहर मौजूद एक कुत्ते को ही अपना ज्ञापन सौंप दिया। किसानों का कहना है कि गांवों में जलभराव, डूबी विस्थापितों और राजमार्ग के चार गुना मुआवजे जैसी गंभीर समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने अधिकारियों के इस रवैया को जनता का अपमान बताया और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।