डिजाइन फोटो 
वीडियो

मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई 'माता'! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO

Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है।

मनोज आर्या

Morena Gas Cylinder Viral Video: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर न मिलने से इतनी परेशान हो गई कि उसने आपा खो दिया। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कई दिनों से सिलेंडर के लिए चक्कर काट रही थी, लेकिन जब उसे खाली हाथ लौटना पड़ा, तो वह अचानक जोर-जोर से चीखने लगी और अजीब हरकतें करने लगी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसे 'माता आना' करार दिया। महिला ने गुस्से में गैस एजेंसी का गेट पकड़ लिया और उसे तोड़ने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में घरेलू गैस की भारी किल्लत है और उपभोक्ताओं को घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। मामले पर एसडीएम शुभम वर्मा का कहना है कि बुकिंग सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण वितरण में देरी हुई थी, लेकिन अब स्टॉक पर्याप्त है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है कि महिला के साथ क्या समस्या हुई।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच