गुजरात के मोरबी में कुएं के पानी में उठीं समुद्र जैसी लहरें डिजाइन इमेज
वीडियो

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO

Morbi Mysterious Well: गुजरात के मोरबी में एक कुएं के पानी में समुद्र जैसी लहरें उठने से लोगों में हड़कंप मच गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि भूजल रिचार्ज और फंसी हवा के कारण ऐसा हो रहा है।

अमन मौर्या

Gujarat Well Wave Viral Video: गुजरात के मोरबी जिले के टंकारा तालुका स्थित वीरपाड़ा गांव में एक खेत में बने कुएं में बिना किसी मोटर या मशीन के अचानक से समुद्र के जैसे ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुएं के शांत पानी में असामान्य हलचल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। गुजरात का कच्छ और मोरबी इलाका भूकंप के प्रति संवेदनशील होने के कारण स्थानीय लोग इसे भूकंप का संकेत मान रहे थे।

हालांकि, भूवैज्ञानिकों और अधिकारियों ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि यह कोई भूकंपीय गतिविधि नहीं है। जांच के मुताबिक, भारी बारिश के कारण भूजल स्तर (ग्राउंडवॉटर रिचार्ज) तेजी से बढ़ा है। इससे चट्टानों और दरारों में फंसी हवा तेजी से बाहर निकल रही हैं, फलस्वरूप पानी की सतह पर इस तरह की तीव्र लहरें उठ रही हैं।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा