RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान 
वीडियो

RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- संघ में सभी हिन्दू, 'मुस्लिम-ईसाई को लेकर कही ये बात

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बेंगलुरु में संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में एक अहम बयान दिया है। उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा कि कि संघ की शाखाओं में सभी लोग आते है वहां किसी की कोई अलग पहचान नहीं।

सौरभ शर्मा

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बेंगलुरु में संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में एक अहम बयान दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मुसलमानों को RSS में शामिल होने की अनुमति है, तो भागवत ने जवाब दिया कि संघ में किसी को भी अलग पहचान (न ब्राह्मण, न मुस्लिम, न ईसाई) के आधार पर अनुमति नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ में केवल "हिन्दू" या "भारत माता के पुत्र" के रूप में ही प्रवेश है। भागवत ने कहा, "मुसलमान शाखा में आते हैं, ईसाई शाखा में आते हैं, लेकिन जब आप शाखा में आते हैं तो आप भारत माता के पुत्र और इस हिंदू समाज के सदस्य के रूप में आते हैं। आपको अपनी अलग पहचान बाहर छोड़नी होगी।" इसके अतिरिक्त, उन्होंने पाकिस्तान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत हमेशा शांति चाहता है, लेकिन पाकिस्तान ऐसा नहीं चाहता, इसलिए हमें उनकी भाषा में ही जवाब देना होगा।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!