राहुल गांधी, विजय चौधरी 
वीडियो

'बिहार में तो जननायक ही बने हैं...', राहुल गांधी पर नीतीश कुमार के मंत्री ने ये क्या बोल दिया-Video

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जननायक कहना मानसिक दिवालियापन है।

Saurabh Pal

Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन व्दारा निकाली जा रही वोट चोरी और SIR के विरोध वाली यात्रा पर बिहार सरकार में मंत्री और विजय चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' का कोई लक्ष्य ही नहीं है यात्रा पूरी तरह से लक्ष्यहीन है। इसके साथ ही मंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस ने राहुल गांधी को जननायक बना दिया, वहीं अगर राहुल गांधी दिल्ली जाएंगे तो कांग्रेस उन्हें राष्ट्रपिता बना देगी, यह कांग्रेस की सोच का दिवालियापन है। दरअसर बिहार में बढ़ता विकास विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है। विपक्ष के पास चुनाव के लिए यहां कोई दूसरा मुद्दा नहीं है इसलिए वो 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बिहार में रहना एनडीए सरकार के लिए शुभ है। राहुल गांधी जितने लंबे समय तक बिहार में रहेंगे, वह आनंद में रहेंगे। वह चुनाव में अपनी जीत के लिए आश्वस्त हैं।

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले