महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी में महिला स्टाफ से मांगे गए पीरियड्स के सबूत  
वीडियो

महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी में शर्मनाक हरकत: महिला स्टाफ से मांगे पीरियड्स के सबूत, सुपरवाइजर सस्पेंड

Haryana के रोहतक स्थित Maharshi Dayanand University में महिला सफाई कर्मचारियों के साथ शर्मनाक व्यवहार का मामला सामने आया है। यहां पर एक कर्मचारी के द्वारा महिला से पीरियड्स के सबूत मांगे गए।

सौरभ शर्मा

हरियाणा के रोहतक स्थित Maharshi Dayanand University (MDU) में महिला सफाई कर्मचारियों के साथ शर्मनाक व्यवहार का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, जब एक महिला कर्मचारी देरी से पहुंची तो सुपरवाइजर ने देरी का कारण पूछने पर उससे ‘पीरियड्स के सबूत’ मांग लिए। आरोप है कि सुपरवाइजर ने महिला से कपड़े उतरवाकर सेनेटरी पैड की जांच कराई और उसकी फोटो भी खींची गई। मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रशासन ने दोनों सुपरवाइजरों को निलंबित कर जांच कमेटी गठित की है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी कुलपति और रोहतक एसपी से पांच दिन में रिपोर्ट मांगी है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज