मथुरा में रावण की पूजा 
वीडियो

मथुरा में रावण की महाआरती! लंकेश भक्त मंडल की मांग- बंद हो रावण दहन, दशहरे पर छिड़ी नई बहस; देखें VIDEO

Mathura: दशहरा के मौके पर पूरे देश में रावण का पुतला दहन होता है लेकिन मथुरा के यमुना पार स्थित रावण लंकेश्वर महादेव मंदिर में रावण की पूजा की गई। समिति ने रावण दहन को बंद करने की मांग की है।

आशीष शुक्ला

Lankesh Bhakt Mandal Demands End To The Burning Of Ravana Effigies: देशभर में विजयदशमी का पर्व भगवान श्रीराम की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। दशहरे पर जगह-जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में विजयदशमी के अवसर पर एक अलग धार्मिक तस्वीर सामने आई। यहां लंकेश भक्त मंडल के सदस्यों ने दशानन रावण की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और रावण दहन की परंपरा बंद करने की मांग उठाई। यमुना पार स्थित रावण लंकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए मंडल ने रावण के व्यक्तित्व, उसकी विद्वता और भगवान शिव के प्रति उसकी भक्ति को सामने रखने का प्रयास किया।

विजयदशमी के अवसर पर यमुना पार स्थित रावण लंकेश्वर महादेव मंदिर में लंकेश भक्त मंडल के सदस्य एकत्रित हुए। यहां रावण की पूजा-अर्चना और आरती के माध्यम से सदस्यों ने अपनी धार्मिक मान्यताओं को व्यक्त किया। मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में रावण के उन गुणों पर जोर दिया गया, जिन्हें मंडल के सदस्य उसके व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए