ग्रामीणों ने BJP विधायक ठाकुर मेघाश्याम का काफिला रोका डिजाइन इमेज
वीडियो

मथुरा में बदहाल सड़क पर भड़के ग्रामीण, BJP विधायक मेघश्याम का काफिला रोक कीचड़ में उतरने की दी चुनौती, VIDEO

UP Waterlogging Controversy: मथुरा के दतिया गांव में बदहाल सड़क और जलभराव से भड़के ग्रामीणों ने BJP विधायक का काफिला रोका। कीचड़ में उतरने की चुनौती मिलने पर विधायक ने दिया 2 दिन का अल्टीमेटम।

करुणा नंद शाहवाल

Mathura BJP MLA Meghshyam Singh: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के दतिया गांव से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्र में बदहाल सड़कों और जलभराव से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा और उन्होंने बीजेपी विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह के काफिले को सड़क पर ही रोक लिया।

गांव की गलियों में कई-कई फीट तक गंदा पानी और कीचड़ भरा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जब विधायक अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी के आगे खड़े होकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया और विधायक को कीचड़ भरे पानी में उतरकर हालात देखने की चुनौती दी। खुद को घिरा देख विधायक ने दो दिन के भीतर सड़क ठीक कराने का आश्वासन दिया।

OBC आरक्षण पर बड़ा कदम, MP सरकार जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले को देगी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती; दायर होगी एसएलपी

कंपटीशन से नहीं डरते... रिलायंस ने एलन मस्क को दिया करारा जवाब, बोले- भारत में नहीं होता भेदभाव

CJP प्रोटेस्ट पर रोक लगाने से SC का इनकार, 26-27 अक्टूबर को सुनवाई, बोले- समझदारी से काम लें

MLC चुनाव में आरपार की जंग: एक दूसरे को औकात दिखाएंगे अनंत सिंह और नीरज, इसलिए बने एक-दूसरे के जानी दुश्मन

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके का आज दिल्ली में तिरंगा प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू