(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

'मेरे धर्म ने कभी शूटिंग में बाधा नहीं डाली', ग्लैमर की दुनिया और आस्था पर बोलीं ममता कुलकर्णी- VIDEO

Mamta Kulkarni: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने हाल ही में बॉलीवुड में बढ़ते भेदभाव और संगीत के गिरते स्तर पर खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने बताया कि आज इंडस्ट्री कितना बदल चुका है।

मनोज आर्या

Mamta Kulkarni: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने हाल ही में बॉलीवुड में बढ़ते भेदभाव और संगीत के गिरते स्तर पर खुलकर अपनी राय रखी है। ममता ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि 90 के दशक में कलाकारों के बीच हिंदू-मुसलमान जैसा कोई भेदभाव नहीं था। उन्होंने साझा किया कि आमिर खान और शाहरुख खान के साथ काम करते समय वे एक-दूसरे के घर जाते थे और धर्म कभी भी उनके काम या रिश्तों के बीच बाधा नहीं बना। उन्होंने बताया कि फिल्म 'बाजी' की शूटिंग के दौरान आमिर खान अक्सर उनके घर आते थे और उनके बेडरूम का उपयोग कपड़े बदलने के लिए भी करते थे, क्योंकि उस समय वैनिटी वैन का चलन नहीं था । आज के संगीत को उन्होंने "मैगी नूडल्स" जैसा बताया, जो बहुत जल्दी बनता है और जल्दी ही दिमाग से निकल जाता है। उन्होंने ए.आर. रहमान के संदर्भ में कहा कि आजकल 'पॉपकॉर्न' बनाने वाले म्यूजिक डायरेक्टर्स आ गए हैं, इसलिए रहमान जैसे दिग्गजों को अपनी कला की गुणवत्ता नहीं गिरानी चाहिए।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन