मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया विवादित बयान डिजाइन इमेज
वीडियो

मर्यादाएं तार-तार कर दी.. खरगे के बयान पर भड़के अमित शाह और नितिन नवीन, तीखा पलटवार, देखें VIDEO

Congress vs BJP Bihar: पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान पर अमित शाह और नितिन नवीन ने किया तीखा पलटवार, जानें क्या है पूरा सियासी विवाद।

करुणा नंद शाहवाल

Mallikarjun Kharge statement: बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक विवादित बयान के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। पटना में आयोजित एक जनसभा के दौरान जब एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की, तो उसके जवाब में खरगे ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी नेता नितिन नवीन ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी लगातार देश के प्रधानमंत्री का अपमान कर रही है, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। वहीं, जिस युवक के सामने यह बयान दिया गया था, उसने खुद को छपरा का कांग्रेसी कार्यकर्ता बताया और कहा कि गलतफहमी के चलते उसके साथ मंच पर विवाद हुआ था। इस पूरी घटना ने देश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है और सत्ता पक्ष लगातार विपक्षी दल पर हमलावर है।

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर संकट के बादल! दिल्ली में वितरकों का प्रदर्शन, हड़ताल हुई तो बढ़ सकती है परेशानी

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही