वीडियो

VIDEO: दिल्ली ब्लास्ट मामले पर बड़ा अपडेट, आतंकी उमर की पत्नी का दावा- NIA के पास मौजूद है पति

Delhi Blast Update: दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े आतंकी उमर की पत्नी ने बताया कि उनके पति उमर और देवर आमिर को 10 तारीख को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पत्नी का दावा है कि NIA के पास पति मौजूद है।

प्रतीक पाण्डेय

Delhi Blast News Update: दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े आतंकी उमर की पत्नी ने बताया कि उनके पति उमर और देवर आमिर को 10 तारीख को पुलिस ने हिरासत में लिया था। अगले दिन पाम्पोर में पूछताछ करने पर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। तीसरे दिन उमर से मुलाकात हुई, जहां उन्हें बताया गया कि उनके भाई आमिर की वजह से जांच हो रही है। उसी शाम उमर को छोड़ा गया, लेकिन शुक्रवार शाम को एनआई (NIA) वाले आए और उन्हें अगले दिन सुबह 8 बजे हाजिर होने को कहा। उमर यह कहकर गया कि उसे पहलगाम में काम है। जब वह वापस नहीं आया तो पत्नी एनआई ऑफिस गई। वहां रजिस्टर में देखने पर पता चला कि उमर 'इन' (अंदर) हो चुका था लेकिन 'आउट' (बाहर) नहीं हुआ था, यानी वह एक हफ्ते से वहीं मौजूद है। पत्नी के अनुसार, दोनों भाइयों को 10 तारीख को एक साथ उठाया गया था और आमिर तभी से लापता है। उमर की शादी अक्टूबर 2023 में हुई थी। उन्होंने दिल्ली घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से अनभिज्ञता जताई और कहा कि दोनों काम पर गए थे।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत