डिजाइन फोटो 
वीडियो

अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो

Maithili Thakur: प्रसिद्ध लोक गायिका और भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता मैथिली ठाकुर ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कदम की सराहना की है।

मनोज आर्या

Maithili Thakur on Women Reservation Bill: प्रसिद्ध लोक गायिका और भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता मैथिली ठाकुर ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कदम की सराहना करते हुए कहा कि जब आधी आबादी महिलाओं की है, तो सदन में उनकी आवाज गूंजना बेहद जरूरी है। मैथिली ठाकुर ने इसे महिलाओं को सशक्त बनाने वाला एक 'सराहनीय कदम' बताया और कहा कि वह संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की और खुद को भाजपा का एक समर्पित 'सिपाही' बताया। बिहार की राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने एनडीए की मजबूती पर जोर दिया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी जो भी फैसला करेगी, सभी कार्यकर्ता उसके साथ रहेंगे। इसके अलावा, उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री का स्वागत किया और छठ महापर्व के शुभ अवसर पर एक पारंपरिक गीत गाकर दर्शकों को शुभकामनाएं भी दीं।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कांग्रेस ने स्पीकर की चाय का किया बहिष्कार

कैब बुकिंग में टिप का खेल खत्म! ओला-उबर को मिला बड़ा झटका, अब बुकिंग से पहले नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO

तरुण तेजपाल केस: 13 साल की कानूनी जंग और बचपन का वो खौफनाक सच, पीड़िता ने पहली बार बयां किया अपना दर्द