डिजाइन फोटो 
वीडियो

'अंधे थे राजा...सिर्फ बेटे की चिंता', मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली 'लालू राज' की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर

Maithili Thakur: बिहार विधानसभा में लोक गायिका और नवनिर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी दल और लालू यादव के शासनकाल पर बेहद तीखा हमला बोला है।

मनोज आर्या

Maithili Thakur Bihar Assembly Speech: बिहार विधानसभा में लोक गायिका और नवनिर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी दल और लालू यादव के शासनकाल पर बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने 2005 से पहले के बिहार की तुलना महाभारत के 'धृतराष्ट्र' काल से करते हुए कहा कि उस समय के शासक अनुभवी तो थे, लेकिन वे सत्ता के मोह में अंधे होकर केवल अपने 'दुर्योधन' यानी परिवार के हितों की रक्षा में लगे रहे। मैथिली ने कहा कि उस दौर में बेटियां स्कूल जाने से डरती थीं, स्कूल की दीवारें टूटी हुई थीं और पूरे प्रदेश में 'जंगल राज' का अंधेरा छाया हुआ था। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल की प्रशंसा करते हुए उसे सुशासन और न्याय का 'युधिष्ठिर काल' बताया, जिसमें साइकिल योजना जैसी पहल ने बेटियों के भविष्य को नई उड़ान दी। मैथिली ने अपने निजी अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कैसे अब वह रात के 3:00 बजे भी बिहार की सड़कों पर खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने शिक्षा बजट पर चर्चा करते हुए सदन में कहा कि भले ही जनता वह दौर भूल जाए, लेकिन इतिहास कभी उन अपराधों को माफ नहीं करेगा।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच