Mainpuri CO Ashok Kumar Singh Viral Video: आगरा मंडल के मैनपुरी जनपद से पुलिस और समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच कथित तकरार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मैनपुरी में तैनात क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह एक व्यक्ति से यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं - “बना लो वीडियो, खूब बना लो और अखिलेश यादव को दिखा देना।” वीडियो में क्षेत्राधिकारी अपनी नेमप्लेट दिखाते हुए मूंछों पर ताव देते हुए भी नजर आ रहे हैं। देखें पूरा वीडियो...