डिजाइन इमेज 
वीडियो

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल

Mahua Moitra Swiggy Complaint: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने Swiggy पर बड़ा आरोप लगाया है। बिना खाना दिए ₹1457 का कैंसिलेशन चार्ज भी कंपनी ने काट लिया है। मामला बढ़ने पर कंपनी ने अपना बयान दिया।

अमन मौर्या

Swiggy Cancellation Charge Issue: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने बड़ी ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) पर गंभीर आरोप लगाया है। उनके आरोप के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। महुआ मोइत्रा ने अपने एक्स (X) हैंडल पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसमें कोलकाता के मशहूर अरसलान रेस्टोरेंट से ऑर्डर किया गया भोजन बिना किसी स्पष्ट वजह के रद्द कर दिया गया था।

महुआ ने दावा किया है कि तीसरी बार उनके साथ ऐसा हुआ है। साथ ही भोजन न मिलने के बावजूद कंपनी ने कैंसिलेशन चार्ज के नाम पर उनसे ₹1,457 की भारी-भरकम राशि भी काट ली। सांसद की यह शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कई अन्य यूजर्स ने भी स्विगी की कस्टमर सर्विस और रिफंड पॉलिसी को लेकर अपने खराब अनुभव साझा करने शुरू कर दिए। मामले बढ़ता देख कंपनी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए मामले की समीक्षा और उसके समाधान का भरोसा दिया है।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री