डिजाइन फोटो 
वीडियो

एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO

Uniform Civil Code MP: मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित। महिलाओं के अधिकार, लिव-इन रजिस्ट्रेशन, बहुविवाह-हलाला पर रोक और विपक्ष के आरोप जानें।

वंदना शर्मा

Madhya Pradesh Code MP: मध्य प्रदेश विधानसभा में हाल ही में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक पर चर्चा की गई है। सरकार का दावा है कि यह विधेयक महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करेगा और उनकी प्रगति में सहायक होगा। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार ओबीसी आरक्षण, किसानों और छात्रों जैसे वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इसे लेकर आई है।

इतना ही नही बल्कि इस कानून का उद्देश्य मुस्लिम महिलाओं के लिए बहुविवाह और हलाला जैसी प्रथाओं पर रोक लगाना है। साथ ही, लिव-इन रिलेशनशिप के लिए अनिवार्य पंजीकरण का प्रावधान भी जोड़ा गया है, ताकि कपल को कानूनी सुरक्षा मिल सके।

आपको बता दें कि आदिवासियों को इस कानून के दायरे से बाहर रखा गया है ताकि उनकी परंपराओं और सभ्यता का संरक्षण किया जा सके। उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद मध्य प्रदेश चौथा राज्य बन गया है जहां यह विधेयक पारित हुआ है।

विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यदि इसे सही ढंग से लागू किया जाए, तो यह महिलाओं के भविष्य और उनके अधिकारों को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। इस खबर को समझने के लिए वीडियो को पूरा देखें...

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान