वीडियो

टिकट न मिलने पर LJP(R) नेता अभय सिंह फूट-फूटकर रोए, बोले- ‘अब राजनीति से...’, वीडियो वायरल

मोरवा सीट जेडीयू के खाते में जाने से एलजेपी (आर) नेता अभय सिंह को टिकट नहीं मिला। वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह फूट-फूटकर रोते हुए पैसे के लेनदेन का आरोप लगाते हुए राजनीति से संन्यास की घोषणा कर रहे हैं।

प्रतीक पाण्डेय

बिहार चुनाव में उम्मीदवारों के ऐलान के बीच, दावेदारों के दिल टूटने की खबरें सामने आ रही हैं। समस्तीपुर जिले की मोरवा विधानसभा सीट से लोजपा रामविलास (LJP(R)) नेता अभय कुमार सिंह का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टिकट न मिलने पर उन्होंने बच्चों की तरह रोते हुए राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है और टिकट बंटवारे में पैसे के लेनदेन का गंभीर आरोप लगाया है। समस्तीपुर जिले की मोरवा विधानसभा सीट पर टिकट न मिलने से निराश लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता अभय कुमार सिंह फूट-फूटकर रोते नजर आए। एनडीए गठबंधन के तहत मोरवा सीट जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खाते में चली गई, जिससे उनके चुनाव लड़ने के अरमानों पर पानी फिर गया। अभय सिंह, जो 2020 के विधानसभा चुनाव में भी लोजपा रामविलास के प्रत्याशी रहे थे, ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी पीड़ा जाहिर की और राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह