(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

'बिहार की बेटियां बिकी नहीं, सशक्त हुई हैं', तेजस्वी यादव के बयान पर भड़कीं सांसद शांभवी चौधरी; दे डाली नसीहत

Shambhavi Chaudhary: बिहार के समस्तीपुर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) की सांसद शांभवी चौधरी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

मनोज आर्या

Shambhavi Chaudhary On Tejashwi Yadav: समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। शांभवी ने तेजस्वी यादव द्वारा सदन में महिलाओं और बेटियों को लेकर इस्तेमाल किए गए "बिहार की बेटियां बिक गई हैं" जैसे शब्दों पर कड़ी आपत्ति जताई है। शांभवी चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव का यह बयान उनकी महिलाओं के प्रति "संकीर्ण सोच" और उनके "खराब आचरण" को दर्शाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2005 से ही बिहार सरकार महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन तेजस्वी इसे राजनीति के चश्मे से देख रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों की भी निंदा की। शांभवी ने कहा कि विपक्ष सदन का कीमती समय नारेबाजी और शोर-शराबे में बर्बाद कर रहा है, जिससे नए सांसदों (First Time MPs) को अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाने का मौका नहीं मिल पाता। उन्होंने नसीहत दी कि वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पदों की गरिमा और प्रतिष्ठा का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच