प्रयागराज पानी की टंकी पर चढ़ी महिला 
वीडियो

जमीन विवाद में हाई वोल्टेज ड्रामा! पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, 17 घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर उतरी नीचे

Woman Climbing On Water Tank: प्रयागराज में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला अचानक से पानी की टंकी पर चढ़ गई। इस मामले में महिला ने पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप लगाया है। पूरी वीडियों देखें।

आशीष शुक्ला

Woman Climbs Water Tank In Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का एक मामला चर्चा में बना हुआ है। एक महिला अपनी मांग को लेकर पानी टंकी पर चढ़ गई। मामले की जानकारी जब आला कमान को हुई तो आनन-फानन में प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद महिला पानी की टंकी से निचे उतरी। असल में पानी की टंकी पर चढ़ने वाली महिला पूनम दुबे ने पूर्व प्रधान पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

पूनम का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर पूर्व प्रधान की तरफ से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसी कारण वह पिछले 4 महीने से अपने गांव नहीं जा रही हैं। इस मामले को लेकर जब हमारी टीम ने बात की तो उन्होंने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और उन्हें सुरक्षा का भरोसा नहीं मिलता, तब तक उनकी परेशानी दूर नहीं होगी।

आम जनता को रेलवे का बड़ा तोहफा! इन रूटों पर चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

दुनिया के दिग्गज अर्थशास्त्रियों ने माना भारत का दम! सतत विकास, शिक्षा और मुक्त व्यापार के नीति को सराहा

दशहरा-दीवाली से पहले चीनी पर सरकार की सख्ती, घटाई गई स्टॉक रखने की सीमा; जमाखोरी पर होगा एक्शन

MPSC छात्रों के समर्थन में बोले राहुल गांधी, पुणे प्रोटेस्ट को लेकर सरकार पर साधा निशाना; उठाईं मुख्य मांगें

EU में भारतीय बासमती को PGI का इंतजार, 8 साल से लंबित है पंजीकरण; पाकिस्तान ने भी किया दावा