डिजाइन फोटो  सोर्स- नवभारत
वीडियो

नसबंदी के बाद भी पैदा हुए 6 बच्चें, खंडवा में पढ़े-लिखे कुत्ते को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नेता प्रतिपक्ष-VIDEO

Dog Sterilization Scam: खंडवा में ₹40 लाख के नसबंदी घोटाले के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन! नसबंदी के बाद भी 6 बच्चे होने पर 'एम.कॉम पास' कुत्ते को लेकर जनसुनवाई पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, FIR की मांग।

अनन्या तिवारी

Khandwa Dog Sterilization Corruption Case: खंडवा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। वे कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में एक 'पढ़े-लिखे' कुत्ते को साथ लेकर पहुंचे। उनका आरोप है कि पिछले 4 वर्षों में कुत्तों की नसबंदी के नाम पर ₹40 लाख खर्च किए गए, लेकिन शहर में कुत्तों का आतंक कम नहीं हुआ और 13,225 लोगों को कुत्तों ने काटा है। प्रदर्शनकारी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह कुत्ता दिल्ली से पढ़कर आया है और एम.कॉम, बी.कॉम जैसी कई डिग्रियां रखता है। हैरानी की बात यह है कि नसबंदी होने के बावजूद इस कुत्ते के छह बच्चे हुए, जो नसबंदी अभियान में बड़े फर्जीवाड़े को दर्शाता है। नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि जिस फर्जी कंपनी को टेंडर दिया गया, उस पर एफआईआर दर्ज हो और जनता का पैसा वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर वे हाई कोर्ट में PIL भी दर्ज कराएंगे।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल

राजनीति की सफाई का सुपर फॉर्मूला, 1 साल में होगा दागी नेताओं के केस का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में आया बड़ा सुझाव

CM विजय का मास्टरस्ट्रोक, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा, 7 नए मेडिकल कॉलेज और विधायकों को गाड़ियां