प्रिंसिपल के खिलाफ बच्चों का विरोध डिजाइन इमेज
वीडियो

कन्नौज में प्रिंसिपल के खिलाफ 200 छात्रों ने खोला मोर्चा, स्कूल का किया बहिष्कार, मचा हड़कंप! देखें VIDEO

Kannauj Gen Alpha school protest: कन्नौज के स्कूल में बच्चों ने प्रिंसिपल के खिलाफ खोला मोर्चा। करीब 200 छात्र-छात्राओं ने किया बहिष्कार, वीडियो हुआ वायरल। जानिए पूरी खबर।

करुणा नंद शाहवाल

Kannauj School Protest: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद स्थित कंपोजिट विद्यालय गुगरापुर में छात्रों का एक हैरान करने वाला रूप देखने को मिला, जहाँ स्कूली बच्चों ने अपने ही प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ, उन्नाव और हमीरपुर के बाद अब कन्नौज में सामने आए इस मामले में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने स्कूल का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया।

बच्चों का यह गुस्सा और अनुशासनहीनता या मनमानी के खिलाफ उनका यह तेवर इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए यह एक गंभीर चेतावनी है कि कैसे छोटे बच्चे भी अब अपनी समस्याओं और स्कूल की व्यवस्थाओं के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने लगे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और स्थानीय अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जाँच में जुट गए हैं ताकि इस बढ़ते विवाद का जल्द समाधान निकाला जा सके।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल