जामिया मिलिया इस्लामिया 
वीडियो

जामिया में उठी छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग, 4 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे है छात्र; देखें VIDEO

Jamia Millia Islamia: जामिया में छात्र पिछले 4 दिनों से प्रदर्शनरत हैं। कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि जबतक हमारी मांग नहीं मानी जाती हम प्रदर्शन करते रहेंगे।

आशीष शुक्ला

Demand Raised At Jamia To Restore Student Union Elections: छात्र संघ चुनाव बहाल कराने को लेकर दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों की भूख हड़ताल जारी है। प्रदर्शनकारी छात्र पिछले 4 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में पिछले 20 सालों से छात्र संग चुनाव नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर छात्रों का कहना है कि छात्र संघ चुनाव न होने के कारण बच्चों की कोई मांग नहीं सुनी जाती है। छात्रों को अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन तक पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान उन्हें प्रतिबंधों और पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करे। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा