वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

यूपी विधानसभा में फिर गूंजा आवारा पशुओं का मुद्दा, माता प्रसाद पांडे ने योगी सरकार को बनाया निशाना; देखें वीडियो

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आवारा जानवरों के हमले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गांवों में सड़कों पर सांड लोगों को टक्कर मार देते हैं और मौत की घटनाएं होती हैं, सरकार उन्हें मुआवजा देती है।

अभिषेक सिंह

नवभारत डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को विपक्षी नेताओं ने सत्ता पक्ष को जमकर घेरा। सदन में लगातार विपक्ष का आक्रामक रुख देखने को मिला। सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से चली तो विपक्षी समाजवादी पार्टी का आक्रामक रुख सामने आया। पार्टी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सत्ता पक्ष सपा को पचा नहीं पा रहा है। वहीं विपक्ष विधानसभा में आवारा जानवरों से लेकर आरक्षण तक के मुद्दों पर सरकार को घेरता नजर आया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आवारा जानवरों के हमले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गांवों में सड़कों पर सांड लोगों को टक्कर मार देते हैं और मौत की घटनाएं होती हैं, सरकार उन्हें मुआवजा देती है। लेकिन, लोग सांडों से घायल होकर इलाज कराने घर जाते हैं। इस बीच उनकी मौत हो जाती है, उनके लिए सरकार के पास क्या प्रावधान है। उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिलता। मेरे क्षेत्र में कई लोग इस तरह से मर चुके हैं। सांड ने उन्हें उठाकर नीचे फेंक दिया। उनकी हड्डियां और पसलियां बुरी तरह से जख्मी हो गईं।

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री नड्डा और CM फडणवीस, मोहन यादव ने की इंडिया केम 2026 की शुरुआत