फोटो- नवभारत 
वीडियो

इंदौर में 21 मौतों पर कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', 'स्मार्ट सिटी' के मोदी मॉडल पर पटवारी का बड़ा हमला

Indore में जहरीले पानी से हुई मौतों के बाद कांग्रेस ने 'न्याय यात्रा' निकालकर भाजपा सरकार को घेरा है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्मार्ट सिटी के दावों और किसान कर्जमाफी पर मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा किया।

प्रतीक पाण्डेय

Indore Water Crisis: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी के कारण हुई 21 से अधिक मौतों ने हड़कंप मचा दिया है। कांग्रेस ने इस त्रासदी को 'प्रशासनिक हत्या' करार देते हुए न्याय यात्रा शुरू की है, जिसमें राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना जताई गई है।

इंदौर, जिसे वर्षों से भारत का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त है, आज अपनी बुनियादी सुविधाओं के कारण चर्चा में है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इंदौर जैसे प्रमुख शहर में जनता को जहरीला पानी मिल रहा है, जो पूरे देश में प्रचारित 'स्मार्ट सिटी' और 'स्वच्छ सिटी' के दावों पर सवालिया निशान लगाता है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस शहर के सफाई कर्मियों, जनता और जनप्रतिनिधियों ने 15 साल मेहनत करके इंदौर का नाम रोशन किया था, उसे मौजूदा मेयर इन काउंसिल और 'निकम्मे' महापौर ने मिट्टी में मिला दिया है।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत