डिजाइन इमेज 
वीडियो

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO

Indore drugs case: इंदौर ड्रग्स केस में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर लगे आरोपों पर महिला मित्र का बड़ा खुलासा, पुलिस की अंतरराज्यीय जांच और राजनीति से जुड़े तमाम पहलू।

करुणा नंद शाहवाल

 Congress Leader Jitu Patwari's Brother Nana Patwari Drug Case: इंदौर के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में क्राइम ब्रांच की एंट्री के बाद राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, खुद को नाना पटवारी की करीबी दोस्त बताने वाली एक महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है और उन्हें पूरी तरह निराधार बताया है। महिला का दावा है कि नाना पटवारी निर्दोष हैं और उन्हें किसी राजनीतिक साजिश के तहत मोहरा बनाया जा रहा है।

दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि शहर के रायनगर क्षेत्र में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इस अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क के तार गुजरात तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इसमें संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इस पूरे मामले पर जीतू पटवारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके भाई का इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है। और यह कि सरकार झूठी एफआईआर, "अवैध कॉलोनियों" से संबंधित नोटिस और गोदाम निरीक्षणों के माध्यम से उसके परिवार को निशाना बना रही है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन