1 अक्टूबर से रिजर्वेशन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव 
वीडियो

1 अक्टूबर से रिजर्वेशन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार वेरीफाई यात्री को मिलेगी प्राथमिकता

Indian Railway ने रिजर्वेशन सिस्टम में सुधार करने और धांधली को रोकने के लिए बड़े बदलाव के आदेश कर दिए हैं। ये बदलाव 1 ​अक्टूबर से लागू हो जाएंगे। जानें इसमें क्या कुछ खास होगा।

सौरभ शर्मा

भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन टिकट सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है, जो 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। अब ट्रेन टिकट बुकिंग के पहले 15 मिनट तक केवल आधार-वेरीफाई यात्री ही टिकट बुक कर सकेंगे। यह नियम पहले सिर्फ तत्काल टिकटों पर लागू था, लेकिन अब सामान्य आरक्षण में भी लागू किया जा रहा है। रेलवे का मानना है कि इससे दलालों और सॉफ्टवेयर आधारित बुकिंग पर रोक लगेगी और आम लोगों को टिकट पाने का बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान अधिकृत टिकट एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। हालांकि जिन यात्रियों के पास आधार प्रमाणीकरण नहीं है, उन्हें शुरुआती 15 मिनट इंतजार करना होगा। रेलवे ने यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और सही लोगों तक सुविधा पहुंचाने के लिए उठाया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे IRCTC अकाउंट को पहले से आधार से वेरीफाई कर लें ताकि टिकट बुकिंग के समय कोई परेशानी न हो।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन