डिजाइन इमेज 
वीडियो

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO

Ganj Shaheeda Masjid Varanasi: वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद पर रेलवे के नोटिस को लेकर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ गए हैं। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है।

अमन मौर्या

Pakistan President On Varanasi Mosque: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार और पुनर्विकास परियोजना को लेकर गंज शहीदा मस्जिद विवाद चर्चा में है। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित इस मस्जिद को अपनी जमीन पर अतिक्रमण बताते हुए 20 जून तक परिसर खाली करने का नोटिस जारी किया है। इस प्रशासनिक कार्रवाई पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भारत में मुस्लिम ऐतिहासिक स्थलों को हटाने का आरोप लगाते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय रंग देने की कोशिश की।

जरदारी की इस टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कड़ी और तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने इस बयान को पूरी तरह निराधार, हास्यास्पद और नफरत से प्रेरित राजनीतिक हमला करार देते हुए इसे अपने आंतरिक मामलों में गैर-जरूरी हस्तक्षेप बताया है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए वहां अल्पसंख्यकों और अहमदिया समुदाय के खिलाफ हो रहे मानवाधिकारों के हनन और भेदभावपूर्ण इतिहास की याद दिलाई है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच