वीडियो थंबनेल (नवभारत) 
वीडियो

VIDEO: इथियोपिया से भारत आई ज्वालामुखी की राख, देश में बढ़ेगा प्रदूषण? IMD ने दिया जवाब

Ethiopia Volcano Pollution: इथियोपिया में ज्वालमुखी फटने के बाद उठे राख के गुबार को लेकर आशंका जताई जा रही है कि यह भारत और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास प्रदूषण को और बढ़ा सकता है।

अभिषेक सिंह

Ethiopia Volcano: एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को घनी धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' बनी रही। दूसरी तरफ आशंका जताई जा रही है कि इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने के बाद उठा राख का गुबार क्षेत्र में प्रदूषण को और बढ़ा सकता है। गौरतलब है कि इथियोपिया के अफार क्षेत्र में स्थित ढाल-ज्वालामुखी हायली गुब्बी रविवार को फट गया। जिसके चलते राख का गुबार करीब 14 किलोमीटर (45,000 फुट) की ऊंचाई तक गया और लाल सागर की ओर पूर्व दिशा में फैलने लगा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या यह राख भारत में प्रदूषण फैलाएगी? इस सवाल पर भारती मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि ये राख के गुबार चीन की ओर बढ़ रहे हैं और मंगलवार शाम साढ़े सात बजे तक भारत से दूर चले जाएंगे।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह