समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने सोनम वांगचुक के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव की कड़ी निंदा की है। सोनम वांगचुक के समर्थन में इकरा हसन ने कहा है कि सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने के तरीको प्रशासन की गलती और अंहकार बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से एक सम्मानित व्यक्ति के साथ पुलिस के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है, उसे देश का युवा कभी नहीं भूल नही पाएगा। इतना ही नही बल्कि इकरा हसन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि वे देश के महत्वपूर्ण संस्थानों जैसे- जामिया, जेएनयू, एएमयू और जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़ने या बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने अपने बयांन में स्पष्ट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सोनम वांगचुक के आंदोलन के साथ है। उन्होंने जनता के समक्ष घोषणा करते हुए बताया कि उनकी पार्टी के सांसद 20 तारीख को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे और इस मुद्दे को संसद में भी मजबूती से उठाया जाएगा। इस खबर को पूर्ण रूप से समझने के लिए यह वीडियो को जरूर देखे...